Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी में बिना मुआवजा खेतों में घुसी बिजली विभाग की टीम, किसानों का विरोध

हांसी। हांसी क्षेत्र के डाटा गांव में बिना मुआवजा दिए किसानों के खेतों में हाई टेंशन बिजली लाइन बिछाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को जैसे ही बिजली विभाग की टीम खेतों में पोल लगाने पहुंची, किसानों ने एकजुट होकर विरोध जताया और काम तत्काल रुकवा दिया। किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक सभी प्रभावित किसानों को नियमानुसार पूरा मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक किसी भी हाल में खेतों में बिजली लाइन का काम नहीं होने दिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मसूदपुर बिजली घर से गैबीपुर तक और मसूदपुर से किन्नर नाडा गांव की दिशा में हाई टेंशन लाइन बिछाने की योजना है। किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग ने निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए बिना किसी पूर्व सूचना और भुगतान के उनकी जमीन में पोल गाड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही किसान नेता दशरथ मलिक, एडवोकेट हर्षदीप गिल, जगबीर, शमशेर सहित बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे और कार्य को रुकवा दिया।

किसानों ने इसे उनके अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया। किसान नेता दशरथ मलिक ने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने पहले दोपहर एक बजे बातचीत का समय तय किया, फिर उसे दो बजे कर दिया गया, लेकिन शाम तक भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे साफ है कि विभाग किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा।

किसानों का कहना है कि नियमों के अनुसार जिन खेतों में बिजली के पोल लगाए जाते हैं, वहां कलेक्टर रेट से दोगुना मुआवजा दिया जाना चाहिए, जबकि जिन जमीनों के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजरती है, उनके लिए 30 प्रतिशत मुआवजा तय है। इसके बावजूद अभी तक किसी भी किसान को एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया गया है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मुआवजे की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो 27 जनवरी को प्रस्तावित किसान महापंचायत में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा और आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। किसानों ने दो टूक कहा कि उनकी मांग बिल्कुल स्पष्ट है—पहले पूरा मुआवजा, उसके बाद ही कोई काम।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.