Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में मंदिर विवाह पर संकट, दूल्हा नाबालिग निकलते ही केस

करनाल | हरियाणा के करनाल में मंदिर में की गई प्रेम विवाह की एक घटना उस समय कानूनी पचड़े में फंस गई, जब सुरक्षा की मांग लेकर थाने पहुंचे नवविवाहित जोड़े में दूल्हा नाबालिग निकला। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए बाल विवाह निषेध अधिकारी को सूचना दी और दुल्हन समेत पंडित व गवाहों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 13 जनवरी की शाम करीब सात से आठ बजे एक प्रेमी जोड़ा सीतामाई चौकी पहुंचा और बताया कि उन्होंने मंदिर में विवाह कर लिया है तथा उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता है। पुलिस ने जब उनके विवाह से जुड़े दस्तावेजों की जांच की, तो पता चला कि दूल्हे की उम्र 20 वर्ष है, जो कानूनन विवाह के लिए न्यूनतम आयु से कम है। वहीं, युवती की उम्र 22 वर्ष बताई गई।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सविता राणा को सूचित किया। इसके आधार पर सेक्टर 32-33 थाना में दुल्हन, विवाह कराने वाले पंडित और दो गवाहों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने अपनी इच्छा से 13 जनवरी को मां बगलामुखी ज्योतिष अनुष्ठान केंद्र स्थित श्री हनुमान मंदिर, निर्मल विहार करनाल में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। विवाह पंडित कमलकांत ने संपन्न कराया और प्रमाण पत्र भी जारी किया गया।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बाल विवाह से जुड़ा मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.