Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व भाजपा प्रवक्ता पंकज लाल समेत तीन गिरफ्तार

अंबाला | 1.90 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पूर्व भाजपा प्रवक्ता पंकज लाल कुमार समेत तीन आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार कर अंबाला लाया गया। आरोपियों को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अदालत में पेश किया और उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 35 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके साथ ही जांच में उनके कार, सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपियों से उनके साथियों और ठगी के नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, पंजाब निवासी शिकायतकर्ता ने अंबाला कैंट जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने नोट दोगुना करने और ऋण पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 1.90 करोड़ रुपये ठग लिए। जांच में पता चला कि इस ठगी के मुख्य आरोपी पंकज लाल कुमार, कौशल कुमार और रजनीश कुमार थे।

अंबाला कैंट जीआरपी के नेतृत्व में पुलिस टीम दलसिंहसराय, बिहार गई और पंकज लाल के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान लगभग 6 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और एक इनोवा क्रिस्टा कार जब्त की गई।

अधिकारियों का कहना है कि अब जीआरपी इस अंतरराज्यीय ठगी नेटवर्क की जांच कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि पंकज लाल नकली नोट का कारोबार करता था और छोटे निवेशकों से नकद लेकर दो-तीन गुना नकली नोट थमाता था। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि नकली नोट कहां से आते हैं, सप्लायर कौन है और इसमें अन्य कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य राज्यों के आरोपियों के बारे में भी जांच की जाएगी और पूरी राशि वसूल करने का प्रयास किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.