Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को खेलों से जोड़ने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही वह युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील कर रहे हैं।सोमेन देबनाथ ने बताया कि वह सुंदरबन, कोलकाता से भारत भ्रमण के लिए निकले हैं। उनका लक्ष्य कश्मीर से कन्याकुमारी, द्वारका से कामाख्या और अरुणाचल प्रदेश से मिजोरम तक साइकिल से यात्रा करना है। इससे पहले वर्ष 2004 से 2023 तक उन्होंने करीब दो लाख किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 191 देशों का भ्रमण किया।

सोमेन देबनाथ ने बताया कि विश्व यात्रा के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान में तालिबान ने उन्हें 24 दिनों तक अपने कब्जे में रखा। कई देशों में उनका सामान लूटा गया और यात्रा के दौरान मुश्किल परिस्थितियां भी सामने आईं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों, भारतीय समुदाय, भारतीय दूतावासों और प्रशासन से मिले सहयोग ने उनका हौसला बढ़ाया।देबनाथ ने बताया कि विश्व भ्रमण के दौरान उन्होंने आठ साइकिलों का इस्तेमाल किया। इनमें से तीन साइकिलें बुल्गारिया, पोलैंड और जर्मनी में चोरी हो गईं, जबकि पांच साइकिलें उनके म्यूजियम में सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वह करीब 36 राष्ट्राध्यक्षों, 72 प्रधानमंत्रियों और छह राजाओं से भी मुलाकात कर चुके हैं।अपनी मौजूदा यात्रा के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और खेलों से जोड़ना उनके अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह ‘नशा मुक्त भारत’, ‘एक पेड़ एक जीवन’, ‘पुनर्मिलन भारत’ और ‘भारतीय युवा एवं खेल’ जैसे संदेशों को आगे बढ़ा रहे हैं।सोमेन के मुताबिक वह सामान्य दिनों में 80 से 100 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। शहरों में यह दूरी 20 से 60 किलोमीटर रहती है, जबकि लंबे सफर में वह 150 से 200 किलोमीटर या उससे अधिक भी तय कर लेते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.