Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेजेपी का संगठन विस्तार, बीसी सेल में 90 हलका अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़ | जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पिछड़ा वर्ग (बीसी) प्रकोष्ठ में व्यापक स्तर पर नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी धर्मपाल प्रजापत और प्रदेशाध्यक्ष राजेश सैनी सहित वरिष्ठ नेताओं के विचार-विमर्श के बाद प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बीसी सेल हलका अध्यक्षों की सूची जारी की गई।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार अंबाला शहर से जय सिंह, अंबाला कैंट से बिंदर, मुलाना से विक्रम धीमान, नारायणगढ़ से मनोज प्रजापत, भिवानी से मोनू प्रजापत, बवानी खेड़ा से प्रदीप जमालपुर, लोहारू से अजीत यादव, तोशाम से राजकुमार कैरू, दादरी से नरेश जांगड़ा, बाढड़ा से महेंद्र सिंह, फतेहाबाद से गोपाल बनगांव, रतिया से रविंद्र रावत और टोहाना से जयसन सैनी को बीसी सेल का हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

फरीदाबाद हलके में खुर्शीद अलवी, फरीदाबाद एनआईटी में रोहित भड़ाना, तिगांव में दीपक गुर्जर, बल्लभगढ़ में सुरेंद्र सिंह, पृथला में शमीम खंडवाली, बड़खल में राहुल फहगना, गुरुग्राम में तोषित कुमार, बादशाहपुर में नरेश कुमार, पटौदी में सूबेदार राजिंद्र और सोहना में तन्नू जांगड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में हिसार से मास्टर भीम सिंह, नलवा से सुभाष किरतान, आदमपुर से राजेंद्र सारंगपुर, उकलाना से रमेश मंगलपुर, बरवाला से विनोद गुर्जर, हांसी से संजय जांगड़ा और नारनौंद से सुरेंद्र सिंघवा को बीसी सेल का हलका अध्यक्ष बनाया गया है।

झज्जर से जय भगवान, बादली से सतीश उर्फ धोला, बेरी से शमशेर सिंह, बहादुरगढ़ से उमेद सैन, जींद से जय भगवान पांचाल, उचाना से गंगादत्त पांचाल, नरवाना से रामकुमार जांगड़ा, सफीदों से राम सिंह जोगी, जुलाना से ललित जांगड़ा, कैथल से अभिनव वर्मा, गुहला से जसविंदर सैनी, पुंडरी से शिव चेची, कलायत से रोहित कुमार, करनाल से प्रदीप कुमार पाल, घरौंडा से बिजेंद्र गोस्वामी, असंध से कर्मबीर नैन, इंद्री से अनिल गुर्जर और नीलोखेड़ी से बलबीर पाल को नियुक्त किया गया है।

कुरुक्षेत्र जिले में थानेसर से जसपाल समसपुर, पिहोवा से संदीप कुमार, लाडवा से बलबीर सिंह, शाहाबाद से राजेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महेंद्रगढ़ से अनूप जांगड़ा, अटेली से धर्मेंद्र रोहिल्ला, नारनौल से जयसिंह सैन, नांगल चौधरी से रामनिवास प्रजापत, नूंह से हाफिज मोहम्मद अब्बास, फिरोजपुर झिरका से अरशद हुसैनी और पुन्हाना से डॉ. मोहम्मद आरिफ को हलका अध्यक्ष बनाया गया है।

पलवल से महेंद्र कोली, होडल से लक्ष्मण सिंह, हथीन से अल्ताफ हुसैन, पानीपत शहर से अश्वनी कश्यप, पानीपत ग्रामीण से सुरेंद्र जोगी, समालखा से राजेश गुर्जर और इसराना से रवि बैरागी को बीसी सेल की कमान सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त रोहतक से विकास सैनी, गढ़ी सांपला किलोई से राजबीर कश्यप, कलानौर से नरेश पांचाल, महम से बंटी पांचाल, रेवाड़ी से रवि प्रजापत, कोसली से धर्मेंद्र डीपालपुर, बावल से राजेश गुर्जर, सोनीपत से सतबीर प्रजापत, राई से मुकेश कुमार, गन्नौर से रामबीर बैरागी, खरखौदा से राजेश सैनी, गोहाना से कर्मवीर जौली, बरोदा से अनिल कुमार, सिरसा से धर्मबीर भोवरिया, डबवाली से गुरु प्रेम सिंह, ऐलनाबाद से मौजीराम जांगड़ा, कालांवाली से संदीप कंबोज, रानिया से बलदेव कंबोज, पंचकूला से मनीष कुमार, कालका से अजय रोहिल्ला, यमुनानगर से भूपिंद्र सैनी, साढौरा से संदीप सैनी, रादौर से सुरेश कश्यप और जगाधरी से फारूख अंसारी को बीसी सेल का हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जेजेपी नेतृत्व ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, पिछड़ा वर्ग के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.