Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

65 साल बाद भी उपेक्षा 4 महीने जल समाधि के बाद बाहर आए केहलुर रियासत के मंदिर

Bilaspur, Subhash-:चार महीने तक जल समाधि में रहने के बाद केहलुर रियासत के ऐतिहासिक मंदिर अब फिर से भाखड़ा डैम के पानी से बाहर दिखाई दे रहे हैं। जलस्तर घटने के साथ मंदिरों का ऊपरी हिस्सा और उनके आसपास जमा गाद स्पष्ट रूप से नजर आने लगी है। यह दृश्य जितना भावुक करता है, उतना ही यह दशकों पुरानी सरकारी उदासीनता और संरक्षण के अभाव को भी उजागर करता है।

1500 करोड़ की योजना फाइलों में कैद

केहलुर रियासत के ये मंदिर हर साल भाखड़ा बांध के जलाशय में डूबते और फिर बाहर आते रहे हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने इन धरोहरों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्स्थापित करने के लिए लगभग 1500 करोड़ रुपये की योजना बनाई थी, लेकिन इतने वर्षों के बाद यह योजना केवल कागजों तक ही सीमित रही। न तो लिफ्टिंग का काम शुरू हुआ, न स्थायी संरक्षण का कोई ठोस प्रयास किया गया।भाखड़ा बांध के निर्माण को 65 साल हो चुके हैं, और इस दौरान मंदिर लगातार पानी में डूबते और बाहर आते रहे हैं। इस ऐतिहासिक विरासत की जर्जर हालत अब साफ नजर आ रही है। यदि अब भी प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो केहलुर रियासत के ये मंदिर केवल यादों तक सिमट कर रह जाएंगे।

स्थानीय इतिहासकार और पत्रकार संदीप सांख्यान का कहना है कि “यह केवल एक ऐतिहासिक समस्या नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और धरोहर के प्रति गंभीर उपेक्षा का प्रतीक है।”सालों से लटके योजनाओं और अधूरे प्रयासों के बावजूद, केहलुर रियासत के ये मंदिर हमारी जागरूकता और संरक्षण के प्रति गंभीर चेतावनी दे रहे हैं। अब समय है कि सरकार और संबंधित संस्थान इस विरासत को बचाने के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.