Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

DPS करनाल में छात्र को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, आयोग सख्त

करनाल  | हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने करनाल स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में सातवीं कक्षा के छात्र के साथ कथित शारीरिक दंड के मामले का गंभीर संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे बच्चों के मौलिक अधिकारों और किशोर न्याय अधिनियम का उल्लंघन बताया और तुरंत जांच के आदेश जारी किए हैं।

शिकायत के अनुसार, छात्र से एक मामूली गलती के कारण शिक्षक ने अन्य विद्यार्थियों की मौजूदगी में बार-बार थप्पड़ मारे। इस घटना से बच्चे को मानसिक आघात, भय, अपमान और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई।

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और गरिमा पर दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपित शिक्षक का व्यवहार किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 और 82 तथा बालकों के निश्शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 17 का गंभीर उल्लंघन है।

जांच में स्कूल में लागू बाल सुरक्षा उपायों, पिछले अभिलेखों और शिकायतों की समीक्षा, बच्चों के मानसिक कल्याण के लिए उठाए गए कदम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत पंजीकृत मामलों की स्थिति का मूल्यांकन शामिल होगा। आयोग इस मामले में पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

DPS करनाल की प्रिंसिपल सुमन मदान ने कहा कि हमारे स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाता है। शिकायतकर्ता का बच्चा अब भी स्कूल में पढ़ रहा है और नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.