Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री आज 39वें  सूरजकुंड मेले का करेंगे शुभारंभ

फरीदाबाद। आज से सांस्कृतिक विरासत और लोककला के प्रतीक 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का शुभारंभ हो रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मेले में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री राजेश नागर, राज्य मंत्री गौरव गौतम सहित प्रदेश और केंद्र सरकार के कई जनप्रतिनिधि व विधायक भाग लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला देश-विदेश की संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक कलाओं का अनूठा संगम माना जाता है। इस वर्ष भी भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कई विदेशी देशों के शिल्पकार अपनी पारंपरिक कलाकृतियों और उत्पादों के साथ मेले में भाग ले रहे हैं। हस्तशिल्प के साथ-साथ मेले में लोकनृत्य, लोकसंगीत और पारंपरिक व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

पर्यटन विभाग ने मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। प्रशासन का कहना है कि सूरजकुंड मेला न केवल भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाता है, बल्कि स्थानीय कारीगरों और पर्यटन उद्योग को भी बड़ा आर्थिक लाभ पहुंचाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.