Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा रोडवेज डिपो के बसों के बावजूद यात्रियों को समस्या

चरखी दादरी। गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के चलते चरखी दादरी रोडवेज डिपो की बस सेवाएं शनिवार को बुरी तरह प्रभावित रहीं। डिपो के बेड़े में कुल 123 बसें शामिल होने के बावजूद 17 बसों को पानीपत और कुरुक्षेत्र भेजे जाने से स्थानीय यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। दादरी से रोहतक, झज्जर, भिवानी और कनीना जैसे प्रमुख रूटों पर कई फेरे समय पर नहीं हो सके, जिससे यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ा।

शनिवार को कुरुक्षेत्र जिले के उमरी में गुरु रविदास जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दादरी डिपो से आठ बसें सीधे कुरुक्षेत्र भेजी गईं, जबकि नौ बसें पहले ही पानीपत डिपो के लिए रवाना की जा चुकी थीं। इन बसों के बाहर जाने से स्थानीय रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई और यात्रियों की भीड़ बस स्टैंड पर उमड़ पड़ी।

बसों की कमी के चलते कई यात्रियों को खाली बूथों और देरी से आने वाली बसों का सामना करना पड़ा। खासकर नौकरीपेशा लोग, छात्र और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था न होने से उन्हें मजबूरन निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा।

हालांकि रोडवेज विभाग ने यात्रियों को असुविधा न होने का दावा किया है। डिपो के ड्यूटी इंचार्ज संजय कुमार के अनुसार, पहले समारोह के लिए 36 बसें भेजने का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में संख्या घटाकर शुक्रवार को नौ बसें पानीपत और शनिवार को आठ बसें कुरुक्षेत्र भेजी गईं। उन्होंने कहा कि कुछ लोकल रूटों पर समय जरूर प्रभावित हुआ, लेकिन उपलब्ध बसों के फेरे बढ़ाकर स्थिति को संभाल लिया गया।

इसके बावजूद जमीनी हकीकत यह रही कि बस स्टैंड पर भीड़ और लंबा इंतजार साफ नजर आया। यात्रियों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे बड़े आयोजनों के दौरान स्थानीय रूटों के लिए अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.