Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिराग योजना में बड़ा बदलाव: 32 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए चिराग योजना में बड़ा सुधार किया है। अब इस योजना की आय सीमा बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दी गई है। इससे प्रदेश के लगभग 32 लाख परिवार इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

प्राइमरी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और प्राइमरी एजुकेशन अधिकारियों (DEEO) को आदेश जारी कर दिया है। योजना के तहत सरकार सेकेंड क्लास से लेकर 12वीं तक के छात्रों की स्कूल फीस का भुगतान सीधे प्राइवेट स्कूलों को करती है।

पहले इस योजना में केवल 1.80 लाख रुपए सालाना आय वाले परिवार ही शामिल हो सकते थे। अब बढ़ी हुई सीमा से ज्यादा परिवार लाभान्वित होंगे। योजना में भाग लेने के लिए छात्र और उनके माता-पिता दोनों को पंजीकरण करना आवश्यक है। यदि किसी स्कूल में निर्धारित सीट से अधिक आवेदन आते हैं, तो एडमिशन लकी ड्रा के माध्यम से दिया जाएगा। स्कूलों को सभी प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी करनी होगी।

चिराग योजना के बारे में:

चिराग योजना के तहत हरियाणा सरकार गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला दिलाती है। पहले यह नियम-134A के तहत होता था, जिसे समाप्त कर इस योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के अनुसार, कक्षा 2 से 5 तक के छात्रों के लिए 700 रुपए प्रति माह, कक्षा 6 से 8 तक 900 रुपए प्रति माह, और कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए 1100 रुपए प्रति माह फीस का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है।

सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से कहा है कि योजना में शामिल बच्चों के लिए आवेदन 15 फरवरी तक मांगे जाएँ।

इस कदम से हरियाणा में लाखों परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई का अवसर सुनिश्चित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीन के नए कानून के खिलाफ तिब्बतियों का शक्ति प्रदर्शन, मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक निकाली पदयात्रा

Summer express/धर्मशाला ,राहुल -:चीन की नीतियों के विरोध में तिब्बती समुदाय ने मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है। इस अभियान के जरिए चीन के ‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’ के प्रति विरोध जताया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह कानून तिब्बतियों की भाषा, संस्कृति, धर्म और विशिष्ट पहचान...

रेवाड़ी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा सैकड़ों क्विंटल बाजरा

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अर्णब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले रातभर हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो डंपरों और रोडवेज बस की टक्कर, सात यात्री घायल

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूढ़ फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सात यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी...

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से नागरिक अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भी शुक्रवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों...

रामलीला मैदान की महारैली में हरियाणा की भागीदारी सबसे अधिक होगी: संजय दत्त

पलवल, सुंदर कुंडू I हरियाणा कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने दावा किया कि महारैली में लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ता इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.