Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी आदेशों ने शिक्षा क्रांति के दावों को किया शर्मसार, शिक्षकों में भड़क्की

पंजाब  | मास्टर कैडर यूनियन पंजाब के स्टेट उप प्रधान जगजीत सिंह साहनेवाल और जिला जनरल सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह दोराहा ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर के नॉन-सब्जेक्ट अध्यापकों को 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा लेने के आदेश जारी किए हैं। यह नया प्रयोग शिक्षकों में असंतोष पैदा कर रहा है और सरकार के शिक्षा क्रांति के दावों को सवालों के घेरे में डाल दिया है।

जिला इकाई लुधियाना के वरिष्ठ नेताओं स्वर्ण सिंह, राजविंदर सिंह, नवदीप सिंह और प्रेस सचिव मनोज कुमार ने बताया कि विभाग ने गणित, सामाजिक शिक्षा और वोकेशनल विषय के अध्यापकों को ऐसे विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा लेने के लिए नियुक्त किया है, जिनमें उनकी विशेषज्ञता नहीं है। उदाहरण के लिए गणित अध्यापक को साइंस या होम साइंस, सामाजिक शिक्षा अध्यापक को कॉमर्स और वोकेशनल शिक्षक को कॉमर्स विषय में ड्यूटी दी गई है।

लुधियाना के ब्लॉक अध्यक्ष प्रभजोत सिंह, हरजिंदर सिंह खन्ना, हरविंदर सिंह पुरैन, नवीन कपिला, जगमीत सिंह सिमरनजोत सिंह, और महिला इकाई की वरिष्ठ उप प्रधान कंवलजीत कौर समेत कई शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि अध्यापकों की ड्यूटी 50-60 किलोमीटर दूर तक लगाई गई है, जो उनके लिए असंभव और अनुचित है।

शिक्षकों ने विभाग से आदेशों में तुरंत संशोधन की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो आगामी बोर्ड परीक्षाओं में इसका विरोध किया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार रेलवे स्टेशन पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव, समय रहते टला बड़ा हादसा

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के एलपीजी टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और संभावित खतरे...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की कमाई खर्च से काफी कम, यात्री संख्या बढ़ाना बनी चुनौती

Summer express, जींद | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन शुरुआती दिनों में यात्रियों की कम संख्या के कारण इसकी आय परिचालन खर्च की तुलना में काफी कम बनी हुई है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जींद-सोनीपत रूट पर चल रही इस ट्रेन के...

नूंह में स्टंट बना जानलेवा, जिंदा दफन प्रदर्शन के दौरान युवक की दम घुटने से मौत

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में आयोजित एक स्टंट शो के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस में किए जा रहे कथित “जिंदा दफन” प्रदर्शन के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि युवक को निर्धारित समय पर...

लुधियाना में सूने घर को बनाया निशाना, ताले तोड़कर गहने और नकदी चोरी

Summer express, लुधियाना | शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में घर के सदस्यों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने मकान का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच...

डिजिटल अरेस्ट और डीपफेक पर सख्त कानून की तैयारी, संसद में जल्द आ सकता है नया विधेयक

Summer express, नई दिल्ली | देश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट और एआई आधारित डीपफेक मामलों पर केंद्र सरकार सख्त कानून लाने की तैयारी में है। सरकार संसद के मौजूदा सत्र में एक नया विधेयक पेश कर सकती है, जिसमें डिजिटल अरेस्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किए गए डीपफेक कंटेंट को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.