Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला नागरिक सभा ने चमियाना सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की बदहाली पर जताई गंभीर चिंता

प्रशासन से तुरंत सुधार की मांग

Shimla, 31 January-:शिमला नागरिक सभा ने सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, चमियाना में जारी व्यवस्थाओं की गंभीर बदहाली पर चिंता व्यक्त की है। सभा ने कहा कि अस्पताल परिसर और वहां पहुंचने की सुविधा नाकाफी है।

संगठन का कहना है कि अस्पताल को ऐम्स का दर्जा तो दे दिया गया है, लेकिन यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पूरी तरह असंगठित है। बड़ी ट्राले तो आसानी से रोड पर चल सकती हैं, लेकिन सामान्य बस सेवा की बात आते ही प्रशासन रोड संकीर्णता की बहाना बनाता है। पार्किंग सुविधा न होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को 1 किलोमीटर दूर गाड़ी खड़ी करके पैदल चलना पड़ता है।सभा ने यह भी बताया कि रात 9-10 बजे तक डॉक्टर अस्पताल में मौजूद रहते हैं, लेकिन दूर से आए लोग रात को पैदल ही घर लौटने को मजबूर होते हैं। लंबे समय तक अस्पताल में रहने पर खाने-पीने और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी कोई इंतजाम नहीं है।शिमला नागरिक सभा ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आम जनता को संगठित कर अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभागों के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

सभा ने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें रखीं:

IGMC, संजौली, ISBT, ओल्ड बस स्टैंड और ढली से अस्पताल तक सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नियमित बस सेवा।

अस्पताल के पास बड़ी पार्किंग का निर्माण।

खाने-पीने और आवश्यक वस्तुओं के लिए अस्पताल क्षेत्र में बाजार सुविधा।

भट्टकूफर से चमियाना तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था।

अस्पताल में सभी तरह के टेस्ट, सिटीस्कैन, MRI आदि की उचित सुविधाएं।

सभा का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं के बिना अस्पताल संचालन पर सवाल उठता है और अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो यह संगठन बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.