Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों की स्थिति पर गंभीर सवाल, शिक्षा विभाग करेगा कार्रवाई

शिमला | हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में पर्याप्त बजट होने के बावजूद बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक पाई गई है। उपनिदेशकों की हालिया जांच रिपोर्ट में कई वरिष्ठ माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में गंदे शौचालय, खराब डेस्क व्यवस्था और बैठने की अपर्याप्त सुविधा का खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि स्कूलों में मौजूद फंड का सही तरीके से उपयोग नहीं किया जा रहा। स्कूलों के पास पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद स्वच्छता, फर्नीचर और कक्षा व्यवस्था में लापरवाही बच्चों के अध्ययन और स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है।

शिक्षा विभाग ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग, आशीष कोहली ने सभी जिलों के उपनिदेशक और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में उपलब्ध फंड का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके पहले सचिव शिक्षा विभाग, राकेश कंवर ने स्कूलों को पत्र जारी कर फंड के उपयोग के स्पष्ट निर्देश दिए थे। पत्र में कहा गया कि अमलगमेटेड फंड का 85 प्रतिशत तक केवल छात्रों की आवश्यकताओं और स्कूल की आधारभूत सुविधाओं के सुधार पर खर्च किया जाए। सिविल कार्यों या अन्य खर्चों पर इसका उपयोग नहीं किया जा सकता।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि पर्याप्त फंड उपलब्ध होने के बावजूद बच्चों के लिए सुविधाओं की इस तरह की कमी अस्वीकार्य है। सभी उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फंड के उपयोग की निगरानी करें और स्वच्छता, डेस्क और कक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दें। विभाग ने चेतावनी दी है कि लापरवाही पाए जाने पर स्कूलों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में बदलेगा मौसम : 30 और 31 अक्टूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदल सकता है। राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं और आंधी चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता...

मलप्पुरम में चलती कार में लगी भीषण आग, नकदी और दस्तावेज जलकर राख

Summer express, मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा पुथानाथानी के पास वेत्तिचिरा के चुंगम इलाके में हुआ। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर राख...

हरियाणा के 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को हर महीने मिलेगा 2 हजार रुपये जोखिम भत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत करीब 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को राहत देते हुए उन्हें हर महीने 2,000 रुपये जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है। यह भत्ता तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके तहत कर्मचारियों को अब सालाना प्रोत्साहन राशि के बजाय हर महीने निश्चित जोखिम भत्ते...

अंबाला कैंट में खुले गड्ढे में गिरने से नंदी की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट की इंदिरा कॉलोनी में स्टॉर्म वाटर परियोजना के तहत पाइप डालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से एक नंदी की मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग नहीं की गई...

धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर लगाए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप

बोले- मतदाता सूची का शुद्धीकरण वोट चोरी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित भाजपा की पदयात्रा के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.