Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला-दिल्ली हवाई सेवा फिर से शुरू, प्रति सीट 6000 रुपये संभावित किराया

शिमला | हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला मार्गों पर बंद पड़ी हवाई सेवाओं को पुनः शुरू करने का ऐलान किया है। राज्य सरकार एलाइंस एअर को इस सेवा के सुचारू संचालन के लिए सालाना 31 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान करेगी। यह पहल राज्य में पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रियों के लिए सुविधाजनक हवाई विकल्प सुनिश्चित करेगी।

शिमला-धर्मशाला मार्ग के लिए प्रति सीट किराया अब 3,000 रुपये तय किया गया है। एलाइंस एअर की ओर से प्रस्तावित 3,500 रुपये प्रति सीट के बजाय सरकार ने यह दर निर्धारित की। दिल्ली-शिमला मार्ग के लिए किराया तय करने की प्रक्रिया केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय से अनुमोदन के बाद ही पूरी होगी।

गौरतलब है कि 25 सितंबर 2025 को पूर्व करार की अवधि समाप्त होने के बाद यह हवाई सेवा बंद हो गई थी। पुनः शुरू होने पर शिमला-धर्मशाला मार्ग की सभी सीटें सब्सिडी वाली होंगी, जिनका खर्च राज्य सरकार वायबिलिटी गैप फंडिंग के तहत करेगी। दिल्ली-शिमला मार्ग पर उपदान वाली सीटों की संख्या 17 और शिमला-दिल्ली मार्ग पर 13 रहेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटन से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार ने प्रदेश के हवाई अड्डों की मरम्मत और उन्नयन के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

एलाइंस एअर के अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में सेवा संचालन पर प्रति दिन 6.7 लाख रुपये खर्च हो रहा था, जो अब बढ़कर 7.9 लाख रुपये प्रति दिन अनुमानित है। इस पहल से हिमाचल प्रदेश में हवाई यात्रा अधिक किफायती, सुरक्षित और नियमित होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून: 31 जुलाई तक बारिश, 13 जिलों में अलर्ट

Summer express, अमृतसर | पंजाब में मंगलवार से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 28 से 31 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तर और पूर्वी पंजाब के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई...

भारी बारिश के अलर्ट के बीच जारी केदारनाथ यात्रा, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

Summer express, रुद्रप्रयाग | उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार सुबह रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम में कुछ समय के लिए सुधार देखने को मिला, जिससे केदारनाथ धाम की यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। मौसम साफ होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की। हालांकि,...

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.