Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फर्जी रजिस्ट्री घोटाला: अवैध कॉलोनी से सरकार को लाखों का नुकसान

Summer express, फतेहाबाद |  जिले में अवैध कॉमर्शियल कॉलोनी की जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है, जिससे सरकारी खजाने को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह पूरा मामला तहसील कार्यालय में नियमों की अनदेखी और मिलीभगत की आशंका को दर्शाता है।

जानकारी के अनुसार, मिनी बाईपास के पास बीघड़ रोड स्थित एक अवैध कॉमर्शियल कॉलोनी की जमीन को कृषि योग्य दिखाकर कम कीमत पर रजिस्ट्री कर दी गई। इस प्रक्रिया में फर्जी प्रॉपर्टी आईडी का उपयोग किया गया और जिला नगर योजनाकार (DTP) की अनिवार्य एनओसी भी नहीं ली गई।

प्रारंभिक जांच में करीब 12 लाख रुपये से अधिक के राजस्व नुकसान का खुलासा हुआ है। शिकायत मिलने के बाद डीसी डॉ. विवेक भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित रजिस्ट्रियों पर नायब तहसीलदार विकास कुमार के हस्ताक्षरों पर रोक लगा दी है। इसी बीच विकास कुमार अवकाश पर चले गए हैं।

जांच में सामने आया है कि नगर परिषद में दर्ज यह जमीन कॉमर्शियल श्रेणी की थी, जिसके लिए रजिस्ट्री से पहले DTP की मंजूरी जरूरी थी। आरोप है कि खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों ने नगर परिषद कर्मियों और नायब तहसीलदार की कथित मिलीभगत से फर्जी कृषि प्रॉपर्टी आईडी तैयार कर नियमों को दरकिनार किया।

25 मार्च 2026 को दर्ज तीन रजिस्ट्रियों (7648, 7649 और 7650) में भारी गड़बड़ी सामने आई है। दो रजिस्ट्रियों में 222-222 वर्ग गज के प्लॉट करीब 50 लाख रुपये में बेचे गए, जबकि कलेक्टर रेट इससे कहीं अधिक था, जिससे स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ा नुकसान हुआ।

वहीं, एक अन्य रजिस्ट्री में करीब 28 मरला जमीन 50 लाख रुपये से कम में दर्ज की गई, जबकि इसकी वास्तविक कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस एक सौदे में ही करीब 9.5 लाख रुपये स्टांप शुल्क और 20 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का नुकसान हुआ।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और डीसी स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी अधिकारी इस मुद्दे पर खुलकर सामने नहीं आया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.