Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के RDG ग्रांट बंद होने पर कैबिनेट में होगी चर्चा,सड़कों के लिए नई ड्रेनेज नीति का ऐलान

शिमला, संजू-:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली फ़रवरी को आम बजट पेश किया। भाजपा ने इसे विकसित भारत के रोड मैप के रूप में पेश किया है, जबकि कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसे निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि अगर RDG (राजस्व घाटा अनुदान) राजनीतिक दृष्टि से बंद किया गया है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस मुद्दे पर रविवार को कैबिनेट में विशेष चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन राज्य का नाम बजट में नहीं आया। स्वतंत्रता के बाद से हिमाचल को राजस्व घाटा अनुदान मिलता रहा, मगर अब उसे भी बंद कर दिया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल के लोग RDG ग्रांट बंद होने से दुखी हैं और यह मुद्दा किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि हिमाचल के लोगों के हित का है। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि इस विषय पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र में बात रखी जाए।वहीं प्रदेश की सड़कों की स्थिति पर उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 435 सड़कें बंद हैं और उन्हें खोलने का काम जारी है। विभाग अब नई ड्रेनेज पॉलिसी लागू करने जा रहा है, ताकि सड़कें पानी और नालों से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रहें। पुराने यू-शेप नालियों की जगह वी-शेप नालियों का निर्माण किया जाएगा। नई नीति को डीपीआर में भी शामिल किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़कें मजबूत और सुरक्षित रहेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चमियाना अस्पताल में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू, IGMC में भी नहीं हैं ये सुविधाएं

क्रिटिकल केयर और जीआई सर्जरी विभाग को सरकार की मंजूरी, रिक्त पद भरने का भी रास्ता साफ  रोबोटिक सर्जरी के लिए 90 हजार रुपये शुल्क Summer express/शिमला/संजू-:अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMSS) चमियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में दो नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग क्रिटिकल...

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प, CM सुक्खू ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Summer/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में डिप्टी...

गेहूं के बीज के लिए छह दिन से भटक रहे किसान, विभाग के दावों पर उठे सवाल

कभी कल तो कभी परसों बीज पहुंचने का मिलता रहा भरोसा, खाली हाथ लौट रहे किसान Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :गेहूं की बिजाई का समय शुरू होते ही किसानों को बीज की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। विकास खंड हमीरपुर स्थित कृषि प्रौद्योगिकी सूचना एवं वितरण केंद्र में पिछले छह दिनों से गेहूं का बीज...

टिकट देने के फैसले पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने आप की नैतिकता पर उठाए सवाल

Summer express, लुधियाना। आम आदमी पार्टी की ओर से टिकट देने के फैसले को लेकर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने पार्टी की नैतिकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसके दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जनता के सामने ईमानदारी, नैतिकता और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात...

लुधियाना में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, नियमों का पालन करने वाली साइटों को ही मिलेगी मंजूरी

Summer express, लुधियाना । जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और रेत-बजरी की ढुलाई के दौरान नियमों की अनदेखी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। डिप्टी कमिश्नर एवं जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु जैन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में खनन गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कई अहम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.