Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल का RDG खत्म करने पर NSUI उग्र, मंडी में फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Mandi, Dharamveer-:16वें वित्त आयोग की सिफारिशों में आरडीजी यानी राजस्व घाटा अनुदान खत्म करने पर एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए मंडी में केंद्र सरकार का पूतला फूंका है। इस मौके पर जहां एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं हिमाचल भापजा सांसदों को भी आड़े हाथों लिया।

 एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनित जसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आरजीडी खत्म कर हिमाचल प्रदेश के हितों के साथ अन्याय कर रही है। केंद्र द्वारा हिमाचल विरोधी यह बजट जब तैयार किया जा रहा था तो तब हिमाचली सांसद भी वहीं मौजूद थे। न तो उस समय इन भाजपा सांसदों ने इसका विरोध किया और न ही बजट पेश होने के बाद। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज हिमाचल के हकों के लिए हिमाचली सांसदों की हिमाचलियत मर चुकी है। यूं तो अनुराग ठाकुर को हिमाचली छोकरा कहा जाता है, लेकिन उन्होंने एक बार भी यह नहीं सोचा कि प्रदेश अभी आपदा के जख्मों से उभरा तक नहीं हैं।

वहीं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार होने पर केंद्र की मोदी सरकार ने भेदभाव की यह नीति अपनाई है। यह सरकार लगातार हिमाचल के हकों के साथ कुठाराघात कर रही है। उत्तरी भारत हिमाचल के बिजली-पानी और जंगलों की शुद्ध हवा पर निर्भर है। लेकिन इसके बदले प्रदेश को कुछ नहीं मिल रहा है। गत आपदा के दौरान  भी पीएम मोदी 1500 करोड़ देने का वादा कर हवाई सर्वे करके चले गए। पीएम मोदी का यह वादा भी मात्र झुनझुना ही साबित हुआ है। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि एनएसयूआई केंद्र सरकार की इस नीति को बर्दाश्त करने वाली नहीं है। एनएससीआई पूरी तरह से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के साथ खड़ी है। आने वाले समय में भी केंद्र सरकार के खिलाफ एनएसयूआई का विरोध इसी तरह जारी रहेगी। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.