Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में एंटरप्राइज प्रमोशन रूल्स में संशोधन को मंजूरी

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन रूल्स, 2016 में महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई। इन संशोधनों के तहत अब संयुक्त निदेशक या उप निदेशक, जिला एमएसएमई केंद्र को जिला स्तरीय क्लीयरेंस समिति (DLCC) का सदस्य बनाया जाएगा। सरकार के इस फैसले से उद्योगों से जुड़ी मंजूरी प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार ने हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन एक्ट, 2016 और उससे संबंधित नियमों को राज्य में व्यापार करने के अनुकूल वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से लागू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देना, वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रणाली विकसित करना और उद्योगों को मिलने वाली मंजूरी में होने वाली अनावश्यक देरी व लागत को कम करना है।

हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन बोर्ड (HEPB) का गठन उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत किया गया है, जबकि सशक्त कार्यकारी समिति (EEC) का गठन धारा 4 के अंतर्गत हुआ है। इसके अलावा अधिनियम की धारा 8 के प्रावधानों के अनुसार राज्य के प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय क्लीयरेंस समिति का गठन किया गया है, जो औद्योगिक प्रस्तावों से जुड़े मामलों का निपटारा करती है।

गौरतलब है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग का गठन राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। यह विभाग एमएसएमई और छोटे व्यवसायों को सक्रिय रूप से मार्गदर्शन, परामर्श और सुविधा प्रदान करता है, ताकि उद्योगों को आवश्यक जानकारी, व्यावसायिक सहायता और नीति संबंधी समर्थन समय पर मिल सके।

एमएसएमई विभाग का लक्ष्य उद्यमियों की व्यावसायिक चुनौतियों का समाधान करना, शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना और प्रभावी व तर्कसंगत नीति निर्माण को बढ़ावा देना है। राज्य के सभी जिलों में जिला एमएसएमई केंद्र कार्यरत हैं और एमएसएमई विभाग की कई योजनाओं को समय-समय पर डीएलसीसी के माध्यम से स्वीकृति दी जाती है।

सरकार का मानना है कि इस संशोधन से जिला स्तर पर निर्णय प्रक्रिया अधिक मजबूत होगी और उद्योगों को तेजी से लाभ मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.