Facebook-f Youtube X-twitter

सूरजकुंड मेले में छाया हरियाणा अपणा घर, संस्कृति ने जीता दिल

फरीदाबाद। खूबसूरत अरावली पहाड़ियों की गोद में बसे सूरजकुंड में इन दिनों 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला अपनी भव्यता के कारण चर्चा में है। ‘लोकल फॉर ग्लोबल–आत्मनिर्भर भारत’ की थीम पर आयोजित इस मेले में देश-विदेश से आए कलाकारों के बीच हरियाणा की संस्कृति खास पहचान बना रही है।

मेले में स्थापित हरियाणा अपणा घर पवेलियन हरियाणवी लोकसंस्कृति, पारंपरिक वास्तुकला और समृद्ध विरासत का जीवंत चित्र प्रस्तुत कर रहा है। देसी अंदाज़ में सजा यह पवेलियन न केवल पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि ‘स्वदेशी अपनाओ’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश भी प्रभावी ढंग से दे रहा है। मेले में पहुंचने वाले अधिकांश पर्यटक यह कहते नजर आ रहे हैं कि “सूरजकुंड आए और हरियाणा अपणा घर नहीं देखा, तो कुछ नहीं देखा।”

अब तक हस्तशिल्प और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पहचाना जाने वाला सूरजकुंड मेला, शहरी भागदौड़ से दूर सुकून तलाशने वालों के लिए नई पहचान बनता जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा अपणा घर पारंपरिक जीवनशैली, आत्मीय आतिथ्य और हरियाणवी संस्कृति की झलक पेश कर रहा है।

पर्यटकों का कहना है कि अपणा घर में कदम रखते ही अपनापन महसूस होता है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। यहां हरियाणा की पहचान मानी जाने वाली पगड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पगड़ी बांधने के पंडाल पर पर्यटक उत्साह से पगड़ी बंधवाकर फोटो खिंचवा रहे हैं।

इसके अलावा, सांझी कला, चक्की, ओखल-मूसल जैसे पारंपरिक साधन शहरी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। महिलाएं इन पारंपरिक वस्तुओं के साथ सेल्फी लेकर अपनी यादों को संजो रही हैं। कुल मिलाकर, हरियाणा अपणा घर सूरजकुंड मेले में संस्कृति, परंपरा और गौरव का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.