Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत के राजाखेड़ी में बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express, पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले के किला थाना क्षेत्र स्थित राजाखेड़ी गांव में  देर रात बंद पड़े एक मकान पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन हमलावरों ने मकान के मुख्य गेट और बाहर खड़ी गाड़ी को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मकान मालिक संदीप शर्मा ने बताया कि वह ईको वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गांव से बाहर अपने खेत में वह नया मकान बनवा रहे हैं, जिसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। रात करीब साढ़े आठ बजे वह मकान में ताला लगाकर अपने घर लौट गए थे। इसी दौरान देर रात दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बिना किसी उकसावे के मकान पर फायरिंग शुरू कर दी।

हमलावरों ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई गोलियां मकान के गेट और बाहर खड़ी गाड़ी पर लगीं। फायरिंग से वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मकान की दीवार पर भी गोलियों के निशान मिले हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। घटनास्थल से चार खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

मकान मालिक संदीप शर्मा ने गांव के ही एक युवक पर घटना को अंजाम देने का शक जताया है। उनका कहना है कि आरोपी के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है और इसी रंजिश के चलते फायरिंग कराई गई हो सकती है।

किला थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.