Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में मुआवजे की मांग को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़े किसान, प्रशासन में मची हलचल

Summer express, सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले के वैदवाला गांव में खेतों से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों के टावरों के मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को तेज हो गया। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए हाईटेंशन टावरों पर चढ़कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

प्रदर्शन की शुरुआत किसान नेता भूपेंद्र सिंह के हाईटेंशन टावर पर चढ़ने से हुई। इसके बाद एक दिव्यांग युवक भी टावर पर पहुंच गया। देखते ही देखते कई अन्य किसान नेता भी टावर पर चढ़ गए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किसानों के इस कदम से मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।

किसानों का आरोप है कि उनके खेतों से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों और लगाए गए टावरों के बदले उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप मुआवजा नहीं दिया जा रहा। उनका कहना है कि प्रदेश के अन्य जिलों, विशेष रूप से सोनीपत में किसानों को अधिक मुआवजा दिया गया है, जबकि सिरसा के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। डीएसपी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया। वहीं बिजली निगम की तकनीकी टीम और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसानों ने विरोध जताते हुए उन्हें टावर पर चढ़ने से रोकने की बात कही।

ग्रामीणों के अनुसार, वैदवाला गांव की कृषि भूमि से होकर गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन के लिए कई स्थानों पर बिजली के टावर लगाए गए हैं। सरकार की ओर से इन टावरों के लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन किसानों का कहना है कि उन्हें मिलने वाली राशि बाजार दर और निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।

किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मुआवजा संबंधी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि किसानों से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.