Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत पांच आरोपी नामजद

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के गांव डूलयानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां करीब 31 वर्षीय विवाहिता की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता वेद प्रकाश, निवासी सिरटा रोड, कैथल ने पूंडरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 10 वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी ज्योति की शादी गांव डूलयानी निवासी सुरजीत के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग करने लगा और ज्योति को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पति, सास, ससुर, ननंद और देवर मिलकर ज्योति के साथ बार-बार मारपीट करते थे। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ और दहेज के लिए उत्पीड़न लगातार जारी रहा।

वेद प्रकाश के अनुसार, 2 फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी के साथ फिर से मारपीट की गई है। इसके बाद ज्योति के ससुर ने फोन कर उन्हें बेटी को ले जाने के लिए कहा। जब वे मौके पर पहुंचे तो ज्योति गंभीर हालत में चारपाई के नीचे पड़ी हुई थी। परिजन उसे तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता ने बताया कि ज्योति के दो छोटे बच्चे हैं—एक बेटा और एक बेटी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.