Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहपुर में बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड परियोजना शुरू..

4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक बस स्टैं

Fatehpur, Sanjeev-:फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र को वर्षों बाद बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड परियोजना अब साकार होने जा रही है। लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ मंगलवार को किया गया।

कांग्रेस विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया ने विधिवत भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।भूमि पूजन के दौरान विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि फतेहपुर में नया बस स्टैंड क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण और लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इसके निर्माण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यातायात व्यवस्था सुचारू होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना फतेहपुर के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगी।उन्होंने बताया कि बस स्टैंड का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में एक ब्लॉक और 13 दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 10 अतिरिक्त दुकानें तथा अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे। कुल 23 दुकानों के निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।नया बस स्टैंड न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि फतेहपुर क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर आर्थिक विकास को भी गति देगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.