Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशा निवारण को लेकर स्काउट एंड गाइड करेगा प्रदेश सरकार के साथ सहयोग

मंडी, धर्मवीर -:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंडी जिले के रिवालसर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में भारत स्काऊट एंड गाईड राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इसके उपरांत उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर राष्ट्र स्तरीय एडवोकेसी कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए।

इस कार्यशाला में 5 राज्यों के 97 प्रतिभागियों ने भाग लिया।बता दें सतत विकास लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2015 में अपनाए गए 17 वैश्विक लक्ष्य हैं जिनका उद्देश्य 2030 तक गरीबी समाप्त करने पृथ्वी की रक्षा करने और शांति व समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सभी के लिए बेहतर जीवन बनाना है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नशा निवारण को लेकर स्काउट एंड गाइड काम करेगा और प्रदेश की साक्षरता दर भी वर्तमान समय में गोआ के समान हुई है । रोहित ठाकुर ने रेवेन्यू डिफिसेंट ग्रांट को लेकर कहा कि यह केंद्र सरकार का राज्य के साथ भेदभाव है जिसको लेकर हर केंद्र तक जाएंगे। वहीं विभिन्न राज्यो से आए रेंजर्स ने इस कार्यशाला की विभिन्न गतिविधियों को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ ‘युवा संवाद’, महिला सशक्तिकरण पर हुई व्यापक चर्चा

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा परिसर में शुक्रवार को ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को महिलाओं के अधिकारों, उनकी सामाजिक भूमिका और समान अवसरों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस विशेष...

मंहगी होती शिक्षा के खिलाफ व छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए एबीवीपी ने शुरू किया प्रदेश सरकार घेराव

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हाल ही में जिला ऊना में संपन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य स्तरीय अधिवेशन के बाद महंगी होती शिक्षा और छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए सुक्खू सरकार को घेरना शुरू कर दिया। आज इकाई स्तर प्रधानाचार्य के माध्यम प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ ही एबीवीपी ने आगामी...
Summer Express - पानीपत में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

पानीपत में 12 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न का मामला, सौतेली मां और उसके बेटे पर गंभीर आरोप

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें 12 वर्षीय बालिका के साथ लंबे समय तक कथित यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना किए जाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपित महिला और उसका पुत्र...

विधवा की जमीन कब्जे की शिकायत पर मंत्री का सख्त एक्शन

Summer express, चरखी दादरी। जिला लघु सचिवालय में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कथित जमीन धोखाधड़ी और अवैध कब्जे का मामला प्रमुखता से उठा। समसपुर गांव की विधवा बाला देवी ने सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के समक्ष शिकायत रखी कि उसकी जमीन पर धोखाधड़ी के जरिए कब्जा किया गया है। शिकायत में...

हिमाचल में स्पोर्ट्स टूरिज्म को नई दिशा देने की तैयारी, केंद्र से राहत पैकेज की मांग दोहराई

शिमला,कमल कुमार शर्मा -:नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में स्पोर्ट्स टूरिज्म और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.