Facebook-f Youtube X-twitter

राखीगढ़ी में हजारों साल पुराने मिले अवशेष, हड़प्पा सभ्यता के प्रमाण उजागर

नारनौंद (हिसार)। हरियाणा के ऐतिहासिक राखीगढ़ी में चल रही खुदाई के दौरान एक बार फिर हड़प्पाकालीन सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण अवशेष सामने आए हैं। पुरातत्व विभाग की टीम को टीला नंबर-2 पर मिट्टी से बनी डाइनिंग टेबल (खाने की मेज), चूल्हा और मृदभांडों (बर्तनों) के टूटे हुए टुकड़े मिले हैं। इन अवशेषों को देखकर विशेषज्ञों का मानना है कि हजारों वर्ष पहले भी यहां के लोग व्यवस्थित और उन्नत जीवनशैली जीते थे।

खुदाई से प्राप्त सामग्री यह संकेत देती है कि उस दौर में लोग भोजन पकाने और खाने के लिए निश्चित स्थान और सुविधाजनक व्यवस्था रखते थे। मिट्टी की बनी डाइनिंग टेबल और चूल्हा इस बात का प्रमाण हैं कि हड़प्पा सभ्यता के लोग आधुनिक जीवन की तरह ही सुविधाओं से युक्त घरों में रहते थे।

पुरातत्वविदों के अनुसार खुदाई में मिले बर्तनों के टुकड़ों और अन्य अवशेषों को साफ कर कार्बन डेटिंग के लिए भेजा जाएगा, जिससे उनकी वास्तविक उम्र और कालखंड की पुष्टि हो सके।

खास बात यह है कि टीला नंबर-2 के बाहरी किनारों पर भी अवशेष मिलने लगे हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि राखीगढ़ी की बसावट केवल मुख्य हिस्से तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके बाहरी क्षेत्रों में भी लोग निवास करते थे। कच्ची ईंटों की दीवारें और चूल्हे के अवशेष इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

वहीं, टीला नंबर-1 पर करीब एक फीट तक खुदाई हो चुकी है, जहां अभी तक ठोस संरचना नहीं मिली है, लेकिन मिट्टी के टुकड़े लगातार निकल रहे हैं। इसके साथ ही टीला नंबर-3 पर भी खुदाई जारी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि तीनों टीलों पर हो रही यह खुदाई आने वाले समय में राखीगढ़ी की प्राचीन ‘मेगा सिटी’ संरचना और हड़प्पा सभ्यता के रहस्यों को समझने में अहम भूमिका निभाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.