Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उम्र पर पीएम मोदी का मजेदार जवाब, छात्रों में दिखा उत्साह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में देशभर के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पढ़ाई, तनाव, इंटरनेट के इस्तेमाल और सफलता के लिए जरूरी आदतों पर खुलकर बात की। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि इंटरनेट सस्ता जरूर है, लेकिन अपना कीमती समय डिजिटल दुनिया में व्यर्थ न करें।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपनी उम्र को लेकर भी मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को उनके जन्मदिन पर एक नेता ने फोन कर कहा था कि अब आपके 75 साल हो गए हैं। इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया, “25 साल अभी बाकी हैं। मैं बीते हुए को नहीं, बचे हुए को गिनता हूं।” पीएम के इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद छात्रों के बीच उत्साह देखने को मिला।

स्किल और मार्क्स पर क्या बोले पीएम?

एक छात्र के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि मार्क्स और स्किल दोनों में संतुलन जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सिर्फ एक तरफ झुक जाएगा तो आगे चलकर गिरने की संभावना रहती है। पीएम ने बताया कि स्किल दो प्रकार की होती है—लाइफ स्किल और प्रोफेशनल स्किल, और दोनों पर समान ध्यान देना चाहिए।

खुद पर भरोसा रखें

प्रधानमंत्री ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि माता-पिता, शिक्षक या दोस्त कुछ भी कहें, लेकिन आत्मविश्वास सबसे जरूरी है। उन्होंने छात्रों से कहा कि परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि उत्सव की तरह लें और अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ाएं।

पीएम मोदी के 5 बड़े ‘एग्जाम मंत्र’

  • परीक्षा को उत्सव की तरह मनाएं
  • दूसरों से नहीं, खुद से प्रतिस्पर्धा करें
  • डिजिटल फास्टिंग अपनाएं, तकनीक का सही उपयोग करें
  • कठिन काम पहले निपटाएं
  • ‘एग्जाम वॉरियर’ बनें, रट्टू तोता नहीं

पीएम मोदी ने अंत में छात्रों को संदेश दिया कि सपने देखना जरूरी है, लेकिन सपनों को पूरा करने के लिए कर्म को प्रधान बनाना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.