Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RDG बंद होने पर सीएम सुक्खू का भाजपा पर तीखा हमला, बोले– PM से समय लें, हिमाचल के लिए हम साथ चलेंगे

शिमला, संजू-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा विधायक दल के आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा को राज्यपाल से मुलाकात के दौरान राजनीतिक आरोपों के बजाय हिमाचल प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं को विधायक क्षेत्र विकास निधि की बात करने के साथ-साथ रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) बंद होने से प्रदेश को हो रहे नुकसान को भी प्रमुखता से उठाना चाहिए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि RDG बंद होने के कारण हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से हिमाचल को मिलने वाली मदद रुकवाने का काम कर रहे हैं, जबकि उन्हें प्रदेश के हितों की पैरवी करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विधायक क्षेत्र विकास निधि तभी जारी की जा सकेगी, जब राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद यह पहली बार हुआ है जब हिमाचल प्रदेश की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पूरी तरह बंद की गई है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और दुर्भाग्यपूर्ण फैसला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विशेष सत्र के माध्यम से जनता को यह बताएगी कि पिछले दस वर्षों में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को क्या दिया और राज्य के साथ कैसा व्यवहार किया गया।

सुक्खू ने भाजपा विधायकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे तथ्यों पर आधारित राजनीति करें, न कि दुष्प्रचार। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक क्षेत्र विकास निधि केवल भाजपा विधायकों को ही नहीं, बल्कि कांग्रेस विधायकों को भी नहीं मिल रही है, क्योंकि राज्य की आर्थिक हालत सभी के सामने है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक फरवरी का दिन हिमाचल प्रदेश के लिए काला दिन साबित हुआ, जब RDG बंद करने का फैसला लिया गया। उन्होंने भाजपा नेताओं से अपील की कि वे अब साथ चलें और वित्त मंत्री से नहीं, बल्कि सीधे प्रधानमंत्री से मुलाकात कर हिमाचल का पक्ष मजबूती से रखें। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि यदि भाजपा नेता प्रधानमंत्री से समय दिलवाते हैं, तो सरकार उनके साथ दिल्ली चलने को पूरी तरह तैयार है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.