नूरपुर, संजीव-:नूरपुर क्षेत्र के रोज पब्लिक स्कूल, सुलयाली के पूर्व छात्र नितिन कुमार के SSB में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होने पर स्कूल परिसर में उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। नितिन कुमार की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, छात्र और क्षेत्रवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर नितिन कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और समय के सही प्रबंधन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल को दिया।कार्यक्रम के दौरान स्कूल चेयरमैन संजय सौगुनी ने नितिन कुमार को बधाई देते हुए कहा कि नितिन की सफलता स्कूल के लिए गर्व का विषय है और वह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि नितिन जैसे छात्र स्कूल की पहचान को और मजबूत करते हैं।नितिन कुमार ने कहा कि माता-पिता, शिक्षक और समाज ने हमें जो दिया है, उसे सफल होकर समाज की सेवा और भलाई के माध्यम से लौटाना चाहिए।उन्होंने छात्रों को अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया।स्कूल प्रबंधन ने नितिन कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।