Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेत ले जा रहे ट्रैक्टरों पर 50-50 हजार के चालान से भड़के चालक, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Una, Rakesh-:जिला प्रशासन द्वारा रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टरों पर भारी-भरकम चालान किए जाने के विरोध में आज ट्रैक्टर चालकों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। एमसी पार्क के बाहर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर चालक एकत्रित हुए और बाद में सभी ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। चालकों का कहना है कि बिना किसी ठोस वजह के प्रशासन द्वारा 50-50 हजार रुपये तक के चालान काटे जा रहे हैं, जिससे उनका कामकाज ठप होने की कगार पर है।

चेतावनी—“चालान बंद न हुए तो प्रशासन को सौंप देंगे ट्रैक्टर की चाबियां”

मीडिया से बातचीत में ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि वे गांवों में होने वाले विकास कार्यों के लिए स्वां नदी से रेत लेकर आते हैं। उनका दावा है कि वे सरकार के सभी नियमों का पालन करते हैं और किसी भी प्रकार की मशीनरी का उपयोग नहीं करते। चालक कहते हैं कि उनकी ट्राली महज 100 फीट की होती है, फिर भी उसका चालान 50 हजार रुपये का बनाया जा रहा है। इसके विपरीत, 800 फीट रेत भरने वाले टिप्पर पंजाब और हरियाणा तक रेत लेकर जा रहे हैं, जिनका चालान सिर्फ 25 हजार रुपये तक किया जा रहा है।


चालकों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई अन्यायपूर्ण है और छोटे ट्रांसपोर्टरों के साथ सीधा भेदभाव करती है।उन्होंने बताया कि वे मात्र 10 किलोमीटर के दायरे में ही रेत की आपूर्ति करते हैं और एक ट्रॉली रेत को 1000 से 1200 रुपये तक की सस्ती दरों पर लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। मगर लगातार भारी चालान होने से न तो वे किस्तें चुका पा रहे हैं और न ही घर का खर्च व बच्चों की फीस भर पा रहे हैं।ट्रैक्टर चालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन भारी चालानों पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं रुकी तो सभी चालक अपने ट्रैक्टर खड़े कर उनकी चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे। उनका कहना है कि गलत व्यवहार और भेदभावपूर्ण कार्रवाई से वे आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.