Facebook-f Youtube X-twitter

राखीगढ़ी उत्खनन में हड़प्पाकालीन रहन-सहन और खानपान आया सामने

हिसार | हरियाणा के ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल राखीगढ़ी में चल रही चौथे चरण की खुदाई के दौरान हड़प्पाकालीन सभ्यता से जुड़े अहम साक्ष्य सामने आए हैं। इन अवशेषों से यहां रहने वाले लोगों की आभूषणों के प्रति रुचि और खान-पान की आदतों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल रही है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम 22 जनवरी से टीला नंबर एक, दो और तीन पर वैज्ञानिक पद्धति से खुदाई कर रही है। अब तक की खुदाई में हड़प्पा संस्कृति से जुड़ी कई वस्तुएं बरामद की गई हैं। सबसे बड़ी टीम टीला नंबर दो पर परत-दर-परत खुदाई कर रही है। यहां से कार्नियन, सेलखड़ी और चर्ट जैसे अर्ध-कीमती पत्थरों के मनके और टुकड़े मिले हैं, जिनसे अनुमान लगाया जा रहा है कि हड़प्पाकालीन लोग इन्हें आभूषणों के रूप में पहनते थे।

टीला नंबर दो से कछुए और मछली के अवशेष भी मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे संकेत मिलता है कि नदी के रास्ते यहां पहुंचे ये जीव उस दौर में लोगों के भोजन का हिस्सा रहे होंगे। सभी अवशेषों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित किया जा रहा है और खुदाई के बाद मिट्टी को छानकर अनुसंधान के लिए संरक्षित किया जा रहा है। तीनों टीलों पर अलग-अलग टीमें लगातार काम में जुटी हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. शुभम केवलिया ने बताया कि पूर्व में हुए उत्खननों में यज्ञ वेदियां और घोड़े की मृण्मूर्ति भी प्राप्त हो चुकी हैं। इसके अलावा, यहां मिले कंकालों के डीएनए अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ है कि राखीगढ़ी के निवासी भारत के मूल निवासी थे। इन साक्ष्यों से यह भी संकेत मिलता है कि यहां के लोग वैदिक परंपरा का पालन करते थे, जिससे आर्य आगमन से जुड़े सिद्धांतों पर प्रश्न उठते हैं।

राखीगढ़ी को हड़प्पाकालीन सभ्यता का अब तक का सबसे बड़ा पुरातात्विक स्थल माना जाता है। राखी शाहपुर और राखीखास के बीच फैला यह क्षेत्र 11 टीलों में विभाजित है और 500 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। वर्ष 1969 में प्रोफेसर सूरज भान द्वारा किए गए अन्वेषण से यह स्थापित हुआ था कि यहां के अवशेष और बस्तियां हड़प्पा संस्कृति के प्रमुख प्रतीक हैं।

चौथे चरण की खुदाई में टीला नंबर दो से चूल्हे, कच्ची और पक्की ईंटें तथा सजी हुई सुराहियों के टुकड़े मिले हैं, जबकि टीला नंबर तीन से जानवरों की हड्डियां बरामद हुई हैं। वहीं, टीला नंबर एक की ऊंचाई करीब 14 मीटर, टीला नंबर दो की 10 मीटर और टीला नंबर तीन की ऊंचाई लगभग 12 मीटर बताई गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.