Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RDG खत्म होने पर हिमाचल में सियासत तेज, विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र से मदद जारी रखने की मांग उठाई

शिमला,संजू -:रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट यानी RDG को बंद किए जाने के फैसले ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। प्रदेश सरकार ने इसे सीधे तौर पर राज्य के हितों से जुड़ा मुद्दा बताया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि यह मामला न तो कांग्रेस बनाम बीजेपी है और न ही किसी राजनीतिक दल का एजेंडा, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश की 75 लाख जनता के अधिकारों की लड़ाई है। उनका कहना है कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल को इस तरह की आर्थिक सहायता की हमेशा जरूरत रही है और आगे भी रहेगी।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य के गठन से लेकर अब तक केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को विशेष वित्तीय सहायता मिलती रही है। पहाड़ी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते यहां विकास कार्यों की लागत अधिक होती है, ऐसे में RDG जैसी मदद राज्य के लिए बेहद अहम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे को राजनीति से ऊपर उठकर देखा जाना चाहिए।विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र से मिलने वाली अन्य आर्थिक सहायता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हाल ही में हिमाचल प्रदेश को करीब 2300 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इसके अलावा तय मानकों के अनुसार काम पूरा होने पर राज्य को 46 करोड़ रुपये का इंसेंटिव भी मिला है। मंत्री ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि केंद्र से मिलने वाले फंड का सही और पारदर्शी तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।

RDG को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र को राज्यपाल की मंजूरी न मिलने पर मंत्री ने कहा कि यह संभवतः एक तकनीकी कारण हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होनी थी, इसलिए इस विशेष सत्र के संदर्भ में वह उपयुक्त नहीं समझा गया होगा।इस पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार से संवाद बढ़ाने और साझा रणनीति बनाने के लिए राज्य में सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है। हमीरपुर से सांसद ने भी सभी दलों से अपील की है कि वे इस मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से न देखें और हिमाचल के हित में एकजुट होकर केंद्र के सामने अपनी बात रखें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.