Facebook-f Youtube X-twitter

नशे के खिलाफ निर्णायक पहल, 21–22 जनवरी को सभी पंचायतों में एंटी चिट्टा ग्राम सभा

Shimla, Sanju:हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए सरकार ने जमीनी स्तर पर सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने घोषणा की है कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को विशेष एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं का उद्देश्य चिट्टा (हेरोइन) जैसी घातक नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण और जागरूकता बढ़ाना है।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इन ग्राम सभाओं में पंचायत स्तर पर चिट्टा से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की जाएगी। नशे की गिरफ्त में आए स्थानीय युवाओं की पहचान, उनके उपचार और पुनर्वास की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और गतिविधियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। इन सभाओं की निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं के दौरान पंचायत स्तर पर चिट्टा प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग भी की जाएगी। प्रदेश में अब तक 264 ग्राम पंचायतों को अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है, जहां नशे की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। सरकार इन पंचायतों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी।

नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार खेलों को भी माध्यम बना रही है। मंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में प्रीमियर लीग की तर्ज पर एंटी चिट्टा अवेयरनेस स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इनमें कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। ये टूर्नामेंट ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को मुख्यमंत्री द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तर पर विजेता टीम के लिए 21 लाख रुपये तक की इनामी राशि निर्धारित की गई है। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को नशे से दूर कर खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है, ताकि हिमाचल को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.