Facebook-f Youtube X-twitter

मंडी में मकर सक्रांति पर पवित्र स्नान के साथ-साथ खिचड़ी का लगा भोग

Mandi, Dharamveer-: मंडी जिला, जिसे ‘छोटी काशी’ के नाम से जाना जाता है, में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पर्व माघ महीने की प्रथम तिथि को सूर्य देव के उत्तरायण होने के अवसर पर हर साल आयोजित किया जाता है। इस साल मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी का भी शुभ संयोग बन गया, जिससे पर्व का महत्त्व और बढ़ गया।

मंडी जिले के ततापानी में गर्म पानी के झरनों और चश्मों में लोगों ने पवित्र स्नान किया और देवी-देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर लोगों ने दान और पुण्य कार्यों में भी भाग लिया। आचार्य दिनेश शर्मा ने बताया कि इस दिन भगवान छह महीने के लिए जागते हैं, इसलिए हिंदू धर्म में इसे विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दिन किए गए दान का फल अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है।जिला भर में उड़द की दाल की खिचड़ी बनाने की प्राचीन परंपरा निभाई गई। लोग सुबह-सुबह अपने घर पर खिचड़ी, देशी घी, दूध, दही और गुड़ के साथ भोग तैयार कर देवी-देवताओं को अर्पित करते हैं। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया।स्थानीय निवासी दिनेश शर्मा और कमलदेव चौहान ने बताया कि वे मकर संक्रांति को माघ साजे के रूप में मनाते हैं और इसे ऋतु परिवर्तन का प्रतीक मानते हैं।

पर्व का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक परिवर्तन से भी जुड़ा है। मकर संक्रांति के बाद सर्दियों का समापन होता है और धीरे-धीरे गर्मियों की शुरुआत होती है। हालांकि, इस साल मकर संक्रांति तक बारिश न होने की चिंता लोगों में स्पष्ट रूप से देखी गई और उन्होंने जल्द बारिश होने की कामना की।इस तरह मंडी जिले में मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.