Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी बारिश से तबाही: मुख्यमंत्री सुक्खू जल्द करेंगे आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज

शिमला |  हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने इस बार जमकर कहर बरपाया है। अब तक प्रदेश में 700 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है और कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि वह जल्द ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और हर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही, उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों तक खच्चरों के जरिए राशन पहुंचाना शुरू कर दिया है और किसी भी हाल में खाद्यान्न की कमी नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जैसे ही मौसम में थोड़ा सुधार होगा, वे सिराज क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने सिराज के लोगों से अपील की कि जिनके पास अतिरिक्त मकान हैं, वे उन्हें आपदा प्रभावित परिवारों को किराए पर उपलब्ध कराएं। इसके बदले राज्य सरकार प्रति परिवार ₹5000 प्रति माह किराया देगी।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार को आपदा प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हो चुके हैं और आज लोक निर्माण मंत्री ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कई मार्ग आंशिक रूप से खोल दिए गए हैं और राज्य सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से उम्मीद है कि प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी और हालात जल्द सामान्य हो सकेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.