Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला में पर्ल ग्रुप की जमीनों पर बड़ा घोटाला, अफसर-लैंड माफिया गठजोड़ उजागर

पंचकूला। पंचकूला एक्सटेंशन में नए सेक्टरों की घोषणा के बाद जमीनों के दाम तेजी से बढ़े तो इसका फायदा उठाने के लिए लैंड माफिया ने बड़ा खेल शुरू कर दिया। जांच में सामने आया है कि पर्ल ग्रुप (पीजीएफ/पीएसीएल) से जुड़ी प्रतिबंधित जमीनों पर सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट स्टे के बावजूद फर्जी तरीके से रजिस्ट्रियां और इंतकाल कराए गए। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक तंत्र की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार रायपुररानी तहसील क्षेत्र में जमीन रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और नियमों को दरकिनार कर जमीन की खरीद-फरोख्त की गई। कई मामलों में जमीन आगे बेच दी गई ताकि असली साजिश दबाई जा सके। अब पुलिस और विजिलेंस टीम उन लोगों की पहचान में जुटी है जिन्होंने विवादित जमीन खरीदी।

कुछ खरीदारों ने दावा किया है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के स्टे की जानकारी नहीं थी और उन्होंने नियमों के अनुसार रजिस्ट्री करवाई थी। हालांकि, विजिलेंस हर पहलू की जांच कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर आगे और गिरफ्तारियां तय मानी जा रही हैं।

एसडीएम ने डीसी को भेजा पत्र, कार्रवाई फिर भी नहीं

मामला उजागर होने के बाद पंचकूला के एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने 31 जनवरी को डीसी को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की थी। पत्र में रायपुररानी तहसीलदार, पटवारी, रीडर क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका पर संदेह जताते हुए रिकॉर्ड में हेरफेर की आशंका बताई गई थी। बावजूद इसके, एक सप्ताह बीतने के बाद भी जिला स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

16 अक्टूबर से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा, तहसीलदार गिरफ्तार

जांच में पता चला कि 16 अक्टूबर 2025 को बलदेव कौर ने पर्ल ग्रुप से जुड़ी करीब 18 एकड़ जमीन नवीन नामक व्यक्ति को बेच दी। इसके बाद नवीन ने इस जमीन को चार हिस्सों में बांटकर अलग-अलग लोगों को बेच दिया।

मामला विजिलेंस तक पहुंचा तो 30 जनवरी को केस दर्ज हुआ और 31 जनवरी को रायपुररानी के तहसीलदार विक्रम सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच दिन की रिमांड के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विजिलेंस अब बलदेव कौर, डीआरओ जोगिंदर शर्मा और नवीन की तलाश कर रही है। चार नई फर्जी रजिस्ट्रियां सामने आने के बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी

बताया जा रहा है कि पर्ल ग्रुप की कंपनियों ने निवेशकों से धोखाधड़ी कर रायपुररानी और शाहपुर गांव में करीब 172 एकड़ जमीन खरीदी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इन संपत्तियों की बिक्री पर रोक लगाते हुए रिटायर्ड जज विक्रमजीत सैन की अध्यक्षता में समिति गठित की थी, ताकि जमीन बेचकर निवेशकों को धन वापस किया जा सके।

आरोप है कि तहसीलदार, तहसील स्टाफ और राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों ने निजी लोगों के साथ मिलकर प्रतिबंधित जमीन पर स्टे हटवाने, फर्जी विरासत इंतकाल कराने और जमीन कौड़ियों के भाव बिकवाने में भूमिका निभाई। विजिलेंस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.