Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में स्कूल फर्जी दाखिले मामले में सीबीआई की रिपोर्ट पर अदालत ने लगाई रोक

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी दाखिले मामले की जांच अब तक ठोस सबूतों के अभाव में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है, लेकिन मामला पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। राज्य के 12,924 स्कूलों के रिकार्ड की जांच में केवल 50,687 छात्रों के नाम संदिग्ध पाए गए हैं। जांच के दौरान रिकार्ड में भारी गड़बड़ियां सामने आईं, लेकिन किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक साजिश के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले।

मामले की शुरुआत 2016 में हुई थी, जब अतिथि अध्यापकों की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार ने 22 लाख छात्रों का रिकार्ड पेश किया था। इनमें से कई नाम संदिग्ध पाए गए, जिससे आशंका हुई कि स्कूलों में फर्जी दाखिले दिखाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया गया।

इसके बाद मामला सीबीआई के पास भेजा गया। जांच में प्रवेश रजिस्टर, हाजिरी, मिड-डे मील, छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म और परीक्षा रिकार्ड तक की समीक्षा की गई। कई जिलों में अनियमितताएं पांच प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत तक पाई गईं। कई छात्रों की हाजिरी 100 प्रतिशत दर्ज थी, जबकि वे स्कूल छोड़ चुके थे। स्कूल छोड़ने के बाद भी उनका नाम रिकार्ड से नहीं हटाया गया।

सीबीआई की विशेष अदालत ने फिलहाल क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार नहीं की है। अदालत पूरी फाइल का अध्ययन करेगी और जरूरत पड़ने पर जांच का दायरा बढ़ाने या दोबारा जांच के आदेश दे सकती है। इस प्रकार मामला अभी पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है और अंतिम फैसला अदालत की सुनवाई के बाद ही लिया जाएगा।

सात जिलों, मेवात के नूंह, गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, फतेहाबाद और यमुनानगरमें सबसे अधिक अनियमितताएं पाई गई हैं। सीबीआई ने कहा कि रिकार्ड में खामियां जरूर हैं, लेकिन जानबूझकर धोखाधड़ी या व्यक्तिगत लाभ के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले। कई एंट्री जिला स्तर पर बदली गईं, लेकिन यह साबित नहीं हो पाया कि किसने और किस मकसद से बदलाव किया।

जांच से स्पष्ट हुआ कि कई गड़बड़ियां लापरवाही और प्रशासनिक गलतियों के कारण हुई हैं, परंतु सुप्रीम कोर्ट के 2019 के आदेश के अनुसार, स्कूल रिकार्ड से जुड़े प्रशासनिक फैसलों पर सीधे आपराधिक मुकदमा नहीं बनाया जा सकता।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.