Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत में फिर चढ़ा सोने का भाव, ₹1 लाख के पार बना हुआ रेट, जानें आज के ताज़ा दाम

नई दिल्ली। भारत में सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। बीते छह महीनों से सोने के दामों में निरंतर तेजी देखी जा रही है। सिर्फ जून महीने की बात करें तो अब तक इसमें करीब 3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है — जो कि मई 2022 के बाद का सबसे बड़ा मासिक उछाल है।

22 अप्रैल को देश में सोने का रेट ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गया था, जिसने न सिर्फ निवेशकों को चौंकाया, बल्कि आम उपभोक्ताओं की भी चिंता बढ़ा दी थी।

ईरान-इज़रायल तनाव से उछाल, फेड नीति से थोड़ी राहत

हालिया दिनों में पश्चिम एशिया में ईरान और इज़रायल के बीच तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी आई। हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले से सोने के दामों में थोड़ी नरमी देखी गई। बीते सप्ताह सोने की कीमत में ₹930 तक की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद यह ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम से ऊपर बना हुआ है।

आज के प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा रेट (प्रति ग्राम)

 दिल्ली
24 कैरेट: ₹10,090
22 कैरेट: ₹9,250
18 कैरेट: ₹7,569

 कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, केरल
24 कैरेट: ₹10,075
22 कैरेट: ₹9,235
18 कैरेट: ₹7,556

 वडोदरा और अहमदाबाद
24 कैरेट: ₹10,080
22 कैरेट: ₹9,240
18 कैरेट: ₹7,560

 मुंबई
24 कैरेट: ₹10,075
22 कैरेट: ₹9,235
18 कैरेट: ₹7,556

 चेन्नई
24 कैरेट: ₹10,075
22 कैरेट: ₹9,235
18 कैरेट: ₹7,600

चांदी के रेट भी ऊंचाई पर, आज का ताज़ा भाव

आज देश में चांदी का भाव ₹110 प्रति ग्राम है। यानी 1 किलो चांदी की कीमत ₹1,10,000 तक पहुंच गई है।

  • मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु: ₹1,10,000 प्रति किलो
  •  चेन्नई, हैदराबाद, केरल: ₹1,20,000 प्रति किलो
  •  पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद: ₹1,10,000 प्रति किलो

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.