Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वास्थ्य विभाग पलवल की एडवाइजरी जारी: छांयसा गांव में 7 मौतों से हड़कंप,पानी की जांच मे बैक्टीरिया की पुष्टि

पलवल, 15 फरवरी-:पलवल जिले के हथीन उपमंडल स्थित छांयसा गांव में रहस्यमयी बीमारी से हुई मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग पलवल ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल पलवल ने बताया कि मृतकों में 11 वर्षीय हुफैज, 14 वर्षीय सारिका, 16 वर्षीय हुमा, 20 वर्षीय दिलशाद, 42 वर्षीय शमसुद्दीन, 67 वर्षीय जमीला और 8 वर्षीय पायल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हुफैज, शमसुद्दीन, जमीला और दिलशाद की मौत हेपेटाइटिस के कारण हुई है, जबकि अन्य मामलों की जांच जारी है।बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में घर-घर जाकर जांच कर रही है। अब तक 31 घरों से पानी के सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में छह घरों के पानी में बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गांव के पांच जल स्रोतों में भी बैक्टीरिया पाया गया है। जांच में पानी में क्लोरीन की कमी भी सामने आई है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने गांव में एक विशेष टेस्टिंग कैंप लगाया है और संभावित मरीजों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया है।सिविल सर्जन ने एडवाइजरी जारी करते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि वे खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोएं, पानी को उबालकर पिएं, पीने के पानी को स्वच्छ स्थान पर सुरक्षित रखें और बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।प्रशासन ने गांव में साफ-सफाई और जल शुद्धिकरण के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पलवल में बारिश से पहले नगर परिषद अलर्ट, दो चरणों में होगी नालों की सफाई

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। मानसून के आगमन से पहले पलवल नगर परिषद ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बरसात के दौरान लोगों को जलभराव और जल निकासी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख नालों और नालियों...

बच्चों के लिए जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़े सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर की गिरने से मौत, गांव में शोक

Summer express, कुरुक्षेत्र। जिले के गांव बीड़ अमीन में सुबह एक दर्दनाक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। बच्चों की इच्छा पूरी करने के लिए जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़े सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौहान (38) का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पास के गहरे नाले में जा गिरे। गंभीर चोटें...

बहन से विवाद के बाद साले ने जीजा पर की फायरिंग, बाथरूम में छिपकर बचाई जान

Summer express, हांसी। शहर के आर्य नगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपनी बहन के साथ हुए विवाद से नाराज होकर कथित तौर पर अपने जीजा पर गोली चला दी। घटना में पीड़ित बाल-बाल बच गया और उसने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने...

हरियाणा में 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लागू होगा वीबीजीआरएएम, राज्य को मिलेंगे 590 करोड़ रुपये

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर 1 जुलाई से विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबीजीआरएएम) लागू किया जाएगा। नई योजना के तहत हरियाणा को विभिन्न विकास कार्यों के संचालन के लिए 590 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में दिल्ली...

क्या पौधों में भी होती है चेतना की झलक? आईआईटी मंडी के नए शोध ने वैज्ञानिकों को सोचने पर किया मजबूर

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के वैज्ञानिकों ने पौधों पर किए गए एक महत्वपूर्ण अध्ययन के जरिए चेतना और बेहोशी (एनेस्थीसिया) के प्रभाव को समझने की दिशा में नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि जब पौधों को बेहोशी की दवा दी गई तो उनकी कोशिकाओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.