Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की बिसात तैयार, भाजपा-कांग्रेस में एक-एक सीट तय

चंडीगढ़ |  राज्यसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राज्य से भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, जिसके चलते दोनों सीटों पर नए चुनाव कराए जा रहे हैं।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई है। इसके बाद 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

हरियाणा में इस बार राज्यसभा चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर हो रही है। पार्टी के भीतर कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन सबसे प्रमुख नाम हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद का बताया जा रहा है। बीके हरिप्रसाद इससे पहले भी हरियाणा में कांग्रेस प्रभारी रह चुके हैं और प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध माने जाते हैं। ऐसे में उनके नाम पर विरोध की संभावना कम बताई जा रही है। वहीं पार्टी के बाहर जयराम रमेश और पवन खेड़ा के नाम भी चर्चा में हैं। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर पूर्व अध्यक्ष उदयभान और विधायक राव दान सिंह के नाम भी हाईकमान तक भेजे गए हैं।

दूसरी ओर भाजपा में भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर लॉबिंग तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इस बार राज्यसभा उम्मीदवार का चयन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पसंद के अनुसार हो सकता है। भाजपा खेमे में कैप्टन अभिमन्यु और कुलदीप बिश्नोई के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं। वहीं, किरण चौधरी भी दोबारा टिकट पाने के लिए प्रयासरत हैं, हालांकि पार्टी उनके नाम पर फिर से दांव लगाएगी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है।

राज्यसभा गणित की बात करें तो एक सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को 31 वोट चाहिए होंगे। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के पास 37 विधायक, जबकि भाजपा के पास 47 विधायक हैं और उसे तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी प्राप्त है। ऐसे में वर्तमान स्थिति में भाजपा और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट जाना लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा दूसरी सीट तभी जीत सकती है जब कांग्रेस में बड़ी क्रॉस वोटिंग हो, जिसकी संभावना कम बताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.