Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में पेंशनर महामंथन: 85 करोड़ की बकाया राशि जल्द लेने का दावा, 200 करोड़ की अतिरिक्त ग्रांट की तैयारी

धर्मशाला, राहुल चावला-:धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पेंशनर महामंथन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पेंशनरों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए “सच्ची चौपाल” का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग और सरकार से बोर्ड को लगभग 85 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होनी है। यह राशि मिलते ही बोर्ड की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का निपटारा तेजी से किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यदि 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था हो जाती है तो पेंशनरों के लिए अलग से सरप्लस फंड तैयार किया जाएगा। साथ ही सरकार से 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रांट की मांग रखने की भी योजना है, जिसे पेंशन फंड में डाला जाएगा।

डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि पेंशनरों को प्राथमिकता देते हुए पहले पेंशन और उसके बाद कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश आर्थिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है और आरडीजी बंद की जा चुकी है, लेकिन ओपीएस को बंद नहीं किया जाएगा तथा अन्य सुविधाएं भी जारी रहेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार बोर्ड से जुड़े पूर्व कर्मचारियों को सम्मानित करने की पहल की गई है। बोर्ड में निर्णय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा रहा है। मेडिकल बिलों और अन्य लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकांश फाइलों को डिजिटल कर दिया गया है, जिससे कामकाज में तेजी आई है।

पेंशनर संघ की ओर से वर्ष 2016 के बाद के एरियर जल्द जारी करने की मांग उठाई गई, जिस पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया। करीब 35 लाख रुपये डीए के रूप में जारी किए जा चुके हैं और लाइफ सर्टिफिकेट प्रक्रिया भी डिजिटल कर दी गई.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.