Facebook-f Youtube X-twitter

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कड़ा तंज कसा है। उन्होंने कंगना के बयान को “हास्यास्पद” बताते हुए कहा कि एक सांसद को अपने ही राज्य की विधानसभा की बुनियादी जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में हिमाचल विधानसभा में तीन महिला विधायक हैं—एक भाजपा से और दो कांग्रेस से—ऐसे में कंगना का बयान तथ्यों से परे है।विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि जो व्यक्ति यह नहीं जानता कि विधानसभा में कितनी महिला विधायक हैं, उसका महिला सशक्तिकरण पर बात करना गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल राजनीतिक बयानबाज़ी है, जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है और 2023 में लाए गए बिल को भी समर्थन देने को तैयार थी, बशर्ते उसे उसी रूप में संसद में पारित किया जाता। लेकिन उनके अनुसार केंद्र सरकार ने इसे राजनीतिक लाभ के लिए अलग तरीके से पेश किया, जिससे विपक्ष ने इसका विरोध किया और यह पारित नहीं हो सका।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इस बिल के माध्यम से राजनीतिक और सामाजिक समीकरण बदलने की कोशिश कर रही थी। उनके मुताबिक भाजपा महिलाओं के हितैषी होने का दिखावा कर रही है और चुनावी लाभ के लिए इस मुद्दे को उछाल रही है।अंत में उन्होंने कहा कि जब कई राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे थे, उसी समय लोकसभा सत्र बुलाकर महिला आरक्षण बिल को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई, जिससे स्पष्ट होता है कि इसके पीछे राजनीतिक मंशा थी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.