Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तीसरी संध्या में संस्कृति और सुरों का जादू,मंत्री भी थिरके

मंडी, धर्मवीर-:मंडी जारी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या बाॅलीवुड पार्श्व गायक अरविंद राजपूत और शिल्पा सरोच सहित अय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी गायक के निवेदन पर नाचते हुए नजर आए।

 प्रशासन की तरफ से मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शाॅल, टोपी और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। उनके साथ धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या में विशेष बच्चों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियों से अपनी कला का लोहा मनवाया। अरविंद ने फिल्मी गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।हमीरपुर से बॉलीवुड पार्श्व गायक शिल्पा सरोच ने हिमाचली और हिंदी गीतों की प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। इससे पहले अजितिका फेशन शो, एनजेडसीसी गुजरात, मंडी शहर के इंद्रजीत सिह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब झुमाया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भोले बाबा के साथ राधा-राधा नाम भी सेरी मंच से खूब गूंजा।

इससे पहले सांस्कृतिक संध्या का आगाज रोजाना की तरह बीरी सिंह एंड पार्टी की ओर से प्रस्तुत शहनाई वादन से किया। इसके बाद डिंपल ठाकुर, रिषभ भारद्वाज, रविकांत, सुरेंद्र, अखिलेश, बीएस राणा, सुशील, नवीन, कमलदीप, लीलाधर, बीएस भारद्वाज, किरन और श्रीजनी ने सहित अन्य लोक कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांधा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.