Facebook-f Youtube X-twitter

सीवरेज विवाद के बाद कार्यकारी निलंबित, फोन बहस बनी वजह

सिरसा। जन स्वास्थ्य विभाग (सीवरेज) के कार्यकारी अभियंता बलविंदर नैन को सरकार ने निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कार्रवाई का कारण स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन यह कदम सीवरेज समस्या को लेकर हुए विवाद के बाद उठाया गया माना जा रहा है। बीते दिनों राज्य मंत्री कृष्ण बेदी के पीए और अधिकारी के बीच फोन पर हुई बहस भी लगातार चर्चा में रही।

जानकारी के अनुसार बलविंदर नैन मूल रूप से फतेहाबाद में तैनात थे और सिरसा जिले का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास था। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी सिरसा पहुंचे थे, जहां वे नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करने आए थे। इसी दौरान भाजपा पार्षद राजन शर्मा ने मंत्री के सामने अपने वार्ड में सीवरेज लाइन बिछाने की लंबित समस्या उठाई।

पार्षद राजन शर्मा के अनुसार सीवरेज लाइन डालने का टेंडर पहले ही हो चुका है, बावजूद इसके काम शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा पहले ही कार्यकारी अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

शिकायत मिलने के बाद राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने अपने पीए को तुरंत अधिकारी से संपर्क करने के निर्देश दिए। पार्षद के मोबाइल से कॉल की गई, लेकिन अधिकारी का फोन व्यस्त आया। इसके बाद मंत्री के पीए ने स्वयं कॉल की और सीवरेज समस्या को लेकर बातचीत की।

बताया जा रहा है कि पीए द्वारा समस्या बताने पर अधिकारी ने जवाब दिया कि रात 10 बजे के बाद सीवरेज का कौन सा काम होता है। इसके बाद अगली सुबह दोबारा संपर्क किया गया, लेकिन अधिकारी ने फिर वही बात दोहराई कि रात के समय सीवरेज समस्या का समाधान संभव नहीं होता।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद विभागीय स्तर पर मामला गंभीर माना गया और अब सरकार ने कार्यकारी अभियंता बलविंदर नैन को निलंबित कर दिया है। हालांकि आदेश में स्पष्ट कारण नहीं लिखा गया, लेकिन सीवरेज समस्या और फोन विवाद को निलंबन की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.