Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजगाई स्वास्थ्य उपकेंद्र में डॉक्टर न होने से बढ़ी दिक्कतें,ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर, सुभाष -:पंजगाई स्वास्थ्य उपकेंद्र में लंबे समय से चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस उपकेंद्र पर आसपास के 7 से 8 गांवों के लोग निर्भर हैं, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति से स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ठप हो गई हैं।

समस्या के समाधान की मांग को लेकर अधिवक्ता भगत राम वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक उपचार तक के लिए मरीजों को बिलासपुर या सुंदरनगर (जिला मंडी) जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है।ग्रामीणों के अनुसार, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आपात स्थिति में निजी वाहन की व्यवस्था कर दूरस्थ अस्पताल ले जाना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। समय पर उपचार न मिलने का जोखिम भी बना रहता है, जो गंभीर परिणाम दे सकता है।प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि पंजगाई स्वास्थ्य उपकेंद्र में शीघ्र डॉक्टर की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.