Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में 7 जनवरी को मंडी में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी की मौजूदा स्थिति, संगठनात्मक ढांचे और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कपिल ठाकुर ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

कपिल ठाकुर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी ऋतुराज झा, सह प्रभारी अजय राजपूत और पर्यवेक्षक कैप्टन प्रशांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में मंडी जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के 300 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दौरान संगठन के पुनर्गठन, बूथ स्तर पर कार्य की समीक्षा और भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर मंथन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान में पार्टी प्रदेश भर में संगठन निर्माण के चरण में है और मंडी जिला इसमें अहम भूमिका निभा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार बूथ स्तर पर जाकर आम लोगों से संवाद कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी की नीतियों व विचारधारा से उन्हें अवगत करा रहे हैं। जिन लोगों को पार्टी की सोच और नीतियां पसंद आ रही हैं, उन्हें संगठन से जोड़ा जा रहा है।

कपिल ठाकुर ने स्पष्ट किया कि पार्टी का लक्ष्य केवल सदस्यता बढ़ाना नहीं, बल्कि एक मजबूत, सक्रिय और जनसमर्थन से युक्त संगठन तैयार करना है, जो भविष्य में प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त विकल्प बन सके।पत्रकार वार्ता में पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश रावत, जिला संगठन मंत्री पवन कुमार, राज्य समन्वयक श्याम लाल, राज्य समन्वयक दलीप सिंह ठाकुर सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प दोहराया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.