Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM भगवंत मान ने पंजाब के तीन करोड़ लोगों को मुख्यमंत्री सेहत योजना से राहत दी

जालंधर | पंजाब के करीब तीन करोड़ लोगों के लिए नए साल की बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग को जनवरी 2026 से मुख्यमंत्री सेहत योजना शुरू करने की हरी झंडी दे दी।

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना लोगों को बिना एक भी पैसा खर्च किए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि यह योजना पंजाब सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य आश्वासन पहल है। इसका उद्देश्य सभी पात्र निवासियों को वित्तीय सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार मिलेगा।

इस योजना में गंभीर बीमारियां, सर्जरी, जीवन रक्षक उपचार, आई.सी.यू. और क्रिटिकल केयर सेवाएं, जांच और दवाइयां शामिल हैं। ये सभी सेवाएं पंजाब और चंडीगढ़ के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध होंगी, ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग समान रूप से लाभान्वित हों।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि योजना का मुख्य उद्देश्य कैशलेस और पेपरलेस इलाज सुनिश्चित करना तथा सैकेंडरी और टर्शियरी हैल्थकेयर में होने वाले जेब खर्च को कम करना है। अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, सर्जरी, चिकित्सीय प्रक्रियाएं, उपभोग्य सामग्री, इलाज से पहले और बाद के खर्च भी योजना में कवर होंगे।

इस योजना के तहत पहले 5 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की आयु सीमा नहीं होगी। सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारक भी योजना के लाभार्थी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का कोई भी नागरिक अब सरकारी या सूचीबद्ध निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकेगा और आर्थिक तंगी के कारण किसी को इलाज से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.