Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में 30 दिसंबर से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी–बारिश की संभावना

Shimla, Kartik-: हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के बीच अब राहत की उम्मीद जगी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 30 दिसंबर की देर शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जबकि मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना रहा और तापमान में भी खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। हालांकि आज चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। निचले और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बादल तो रहेंगे, लेकिन फिलहाल बारिश की संभावना काफी कम है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में घने कोहरे का भी असर देखने को मिल सकता है। विशेष रूप से मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में सुबह और देर रात घना कोहरा छाने की संभावना को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर की देर शाम से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम को पूरी तरह बदल सकता है। इसके प्रभाव से चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है, जबकि शिमला, मंडी और कांगड़ा जैसे मध्यवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी संभव है।मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव से प्रदेश में जारी सूखे हालात से कुछ हद तक राहत मिल सकती है, वहीं पर्यटन से जुड़े इलाकों में भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.