Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉक्टर मामले में दोनों पक्षों की गलती,सरकार संवाद से निकाले हल-जयराम ठाकुर

सरकार का फैसला एकतरफा और जल्दबाजी भरा

Mandi, Dharamveer-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर डॉक्टर के खिलाफ जल्दबाजी में कठोर निर्णय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए था कि एकतरफा कार्रवाई करने के बजाय दोनों पक्षों को साथ बैठाकर बातचीत के जरिए कोई संतुलित समाधान निकालती। जयराम ठाकुर मंडी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में प्रदेश सरकार का रवैया बन गया है कि बिना सोचे-समझे और जल्दबाजी में फैसले लिए जा रहे हैं। डॉक्टर से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम में दोनों पक्षों की कुछ न कुछ गलती नजर आती है, लेकिन सरकार ने परिस्थितियों की गहराई से जांच किए बिना ही कठोर कदम उठा लिया।

डॉक्टर पर जरूरत से ज्यादा सख्त हुई कार्रवाई

 जयराम ठाकुर के अनुसार, डॉक्टर को निलंबित करने तक का निर्णय एक हद तक उचित माना जा सकता था, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से सबक लिया जा सके, लेकिन उससे आगे बढ़कर जो कार्रवाई की गई, वह जरूरत से ज्यादा सख्त है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस मामले में किसी भी पक्ष के पास ठोस और पुख्ता प्रमाण सामने नहीं आए हैं। ऐसे में सरकार को संयम से काम लेना चाहिए था। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशासन को दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत करानी चाहिए, ताकि आपसी सहमति से कोई बीच का रास्ता निकाला जा सके। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थितियां कई बार सामने आती हैं, लेकिन उनका स्थायी समाधान संवाद और समझदारी से ही संभव है।

एम्बुलेंस कर्मचारियों की अनदेखी कर रही सरकार

इसके अलावा जयराम ठाकुर ने 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं के कर्मचारियों की हड़ताल पर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी अपने हक और जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। यह बेहद संवेदनशील मामला है, क्योंकि इसका सीधा संबंध आम लोगों के स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ा हुआ है।उन्होंने कहा कि सरकार को एम्बुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के प्रति कठोर रवैया अपनाने के बजाय उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। समय रहते समाधान नहीं निकाला गया तो इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। जयराम ठाकुर ने सरकार से मांग की कि वह जल्द से जल्द कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करे, ताकि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.