Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुराग ठाकुर बोले, रेजिडेंट डॉक्टर बर्खास्तगी मामले में हो निष्पक्ष जांच, वीडियो के आधार पर फैसला गलत

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में रेजिडेंट डॉक्टर की बर्खास्तगी के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है।शुक्रवार को नादौन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच बेहद जरूरी है।उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी घटना का आकलन केवल एक छोटे वीडियो क्लिप के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि पूरे घटनाक्रम और परिस्थितियों को समझने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाना चाहिए।

मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि डॉक्टरों से जुड़ा मामला संवेदनशील है और इसमें जल्दबाजी में की गई कार्रवाई से गलत संदेश जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी के साथ अन्याय न हो।

कांग्रेस और यूपीए सरकार पर भी जमकर निशाना साधा

इससे पहले नादौन पहुंचने पर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सांसद अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। वीर बाल शहीदी दिवस के अवसर पर उन्होंने नादौन स्थित गुरुद्वारे में माथा टेककर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और यूपीए सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि यूपीए शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा तिमाही में भारत की आर्थिक विकास दर 8.2 प्रतिशत रही है, जो वैश्विक स्तर पर सबसे तेज है।कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता देश के खिलाफ बयानबाजी कर विदेशों में भारत की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं।

वीर बाल शहीदी दिवस के संदर्भ में अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने सिख गुरुओं और सिख समुदाय के सम्मान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर, हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना और अफगानिस्तान से सिख परिवारों को सुरक्षित भारत लाने जैसे कदमों को ऐतिहासिक बताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.