Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बस अड्डे पर पूर्व सैनिक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

भिवानी। चरखी गांव बस अड्डे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी को बस में बैठाने आए रिटायर्ड फौजी मुकेश कुमार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार की पत्नी फतेहाबाद में पीजीटी के पद पर कार्यरत हैं। वे पत्नी को बस में बैठाने के लिए गांव के बस अड्डे पर पहुंचे थे। दोनों बस का इंतजार कर रहे थे, तभी दादरी की ओर से आई और भिवानी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मुकेश कुमार सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

घायल मुकेश कुमार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रोहतक पीजीआई पहुंचकर बयान दर्ज किए और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बलदेव छठ मेले में पार्किंग को लेकर विवाद, तिपहिया खड़ा करने पर मारपीट

Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू-श्री बलदेव छठ मेले में शनिवार को पार्किंग व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मेले के बाहर पार्किंग स्थल के सामने तिपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर वाहन चालक और पार्किंग संचालकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद लोगों के बीच मारपीट...

अमेरिका में सड़क हादसे में पिहोवा के युवक की मौत, 12 साल बाद घर लौटने की थी तैयारी

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा की सिकंदरा कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय विक्की अरोड़ा की अमेरिका के इंडियाना में सड़क हादसे में मौत हो गई। विक्की ट्राला चालक था और करीब 12 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। वह नवंबर-दिसंबर में स्थायी रूप से घर लौटने की तैयारी कर रहा था। परिवार में उसकी शादी को...

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, माता के दर्शनों को लगी लंबी कतारें

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। माता के दरबार में शीश नवाने के लिए हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ का आलम यह रहा कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दोहरी...

तीन माह में प्रदेश सीबीएसई स्कूलों में 2 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Summer express/सोलन-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अगले तीन महीनों के भीतर करीब 2,000 और शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। वह सोलन जिले के अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 150 सीबीएसई...

अंबाला में राधाष्टमी की धूम, मंदिरों में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना

Summer express/अंबाला-:अंबाला में राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं भजन-कीर्तन हो रहे हैं तो कहीं विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.